राजस्थान के प्रमुख दुर्ग व किले, राजस्थान की प्रसिद्ध हवेलियाँ
राजस्थान के प्रमुख दुर्ग व किले
क्र.स. | दुर्ग का नाम | स्थान |
1 | भटनेर दुर्ग | हनुमानगढ़ |
2 | जूनागढ़ | बीकानेर |
3 | अचल गढ़ | सिरोही |
4 | बसंतगढ़ | पिण्डवाडा, सिरोही |
5 | चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ |
6 | सज्जनगढ़ | उदयपुर |
7 | आमेर दुर्ग | जयपुर |
8 | नाहरगढ | जयपुर |
9 | जयगढ़ | जयपुर |
10 | काकणवाड़ी का किला | अलवर |
11 | टाडगढ़ दुर्ग | ब्यावर, अजमेर |
12 | तारागढ़ (अजयमेरु) | अजमेर |
13 | मेहरानगढ़ | जोधपुर |
14 | सोनारगढ़ | जैसलमेर |
15 | सिवाणा का दुर्ग | बालोतरा, बाड़मेर |
16 | अहिच्छत्रपुर दुर्ग | नागौर |
17 | बाला किला | अलवर |
18 | गागरोन दुर्ग | झालावाड़ |
19 | लोहागढ़ | भरतपुर |
20 | रणथम्भोर दुर्ग | सवाईमाधोपुर |
- मेवाड़ में सबसे आधिक दुर्गों का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – महाराणा कुम्भा - सबसे अधिक कब्रों वाला दुर्ग कौनसा है ?
उत्तर – बयाना दुर्ग - मारवाड़ में सबसे अधिक दुर्गों का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – राव मालदेव - चित्तोड़ दुर्ग को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल कब घोषित किया गया ?
उत्तर – 21 जून 2013 - राजस्थान की प्रथम इमारत कौनसी है ? जिस पर 1 रुपये का डाक टिकट जारी हुआ
उत्तर – विजयस्तम्भ (चितौडगढ़) - सबसे अधिक 99 बुर्जों वाला किला कौनसा है ?
उत्तर – सोनारगढ़ - चितौड़ अपनी समृद्धि व कीर्ति की पराकाष्ठा पर मेवाड़ के किस शासक के काल में पहुंचा ?
उत्तर – राणा कुम्भा - राजस्थान का एकमात्र किला जिसका निर्माण व्यापारियों द्वारा करवाया गया ?
उत्तर – भैंसरोड़गढ़ दुर्ग - मेवाड़ का कालापानी के नाम से किस किले को जाना जाता है ?
उत्तर – सराड़ा का किला (सलूम्बर) - चितौडगढ़ दुर्ग पर अकबर का पुर्ण अधिकार कब हुआ ?
उत्तर – 25 फरवरी 1568 - किस किले के बारे में अबुल फजल ने कहा कि “यह इतनी बुलन्दी पर बना हुआ कि नीचे से उपर की ओर देखने पर सिर पर रखी पगड़ी गिर जाती है ।”
उत्तर – कुम्भलगढ़ का किला - मेवाड़ का मुकुटमणी दुर्ग के नाम से किस दुर्ग को जाना जाता है ?
उत्तर – सज्जनगढ़ दुर्ग - किस दुर्ग को चिड़िया टूंक के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर – मेहरानगढ़ दुर्ग, जोधपुर - मयुरध्वजगढ़ के नाम से किसा किले को जाना जाता है ?
उत्तर – मेहरानगढ़ का किला (जोधपुर) - किस किले का निर्माण महाराणा कुंभा ने भीलों से सुरक्षा हेतु करवाया ?
उत्तर – भोमठ दुर्ग (बाड़मेर) - चितौडगढ़ का छोटा भाई के नाम से किस दुर्ग को जाना जाता है ?
उत्तर – रणथम्भौर दुर्ग - सिवाणा दुर्ग (बालोतरा) की स्थापना किसने की ?
उत्तर – 954 ई. में परमार राजा भोज के पुत्र वीर नारायण ने - आजादी के पश्चात राजस्थान का सबसे नवीन निर्मित किला कौनसा है ?
उत्तर – मोहनगढ़ का किला (जैसलमेर) - रणथंभौर दुर्ग की कुंजी के नाम से किस किले को जाना जाता है ?
उत्तर – झाईन का दुर्ग (सवाई माधोपुर) - किस दुर्ग को ग्वालियर दुर्ग की कुंजी कहा जाता है ?
उत्तर – मण्डरायल दुर्ग (करौली) - कालीसिन्ध व आहू नदियों के संगम स्थल पर कौनसा दुर्ग स्थित है ?
उत्तर – गागरोण दुर्ग (झालावाड़) - गागरोण दुर्ग में लगे बुलंद दरवाजा का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – औरंगजेब - किस दुर्ग में कोटा रियासत के सिक्के ढालने के लिए टकसाल स्थापित करवाई गयी ?
उत्तर – गागरोण दुर्ग - गर्गराट्पुर के रूप में किस दुर्ग को जाना जाता है ?
उत्तर – गागरोण दुर्ग को - राजस्थान की सबसे बड़ी मस्जिद किस दुर्ग में स्थित है?
उत्तर – शाहबाद दुर्ग (बारां) - किस दुर्ग के बारे में कहा जाता है कि ब्राह्मणों ने इस किले को लड्डूओं के बदले खो दिया था ?
उत्तर – शाहबाद का दुर्ग - कौनसा दुर्ग परवन व कालीखाड नदियों के संगम पर बना है ?
उत्तर – मनोहरथाना दुर्ग (झालावाड़) - चिंतामणी दुर्ग के नाम से किस दुर्ग को जाना जाता है ?
उत्तर – जूनागढ़ दुर्ग - जूनागढ़ दुर्ग कौनसी पहाड़ी पर बना हुआ है ?
उत्तर – राती घाटी नामक चट्टान पर - भटनेर का किला किस दुर्ग की श्रेणी में आता है ?
उत्तर – धान्वन दुर्ग - तैमुर लंग ने किस दुर्ग के बारे में कहा कि मैंने इतना मजबूत और सुरक्षित किला पूरे हिन्दुस्तान में कहीं नहीं देखा ?
उत्तर – भटनेर का दुर्ग - भटनेर का युद्ध कब व किनके मध्य हुआ ?
उत्तर – 6 नवम्बर 1398 ईस्वी को तैमूर लंग व दूलचन्द भाटी - चूरू के किले का निर्माण कब व किसने करवाया ?
उत्तर – 1739 ईस्वी में कुशाल सिंह - राजस्थान में चांदी के गोले बरसाने वाला एकमात्र किला कौनसा है ?
उत्तर – चूरू का किला - राजस्थान का एकमात्र मंदिर जहाँ शिवजी के पांव के अंगूठे की पूजा होती है ?
उत्तर – आबू दुर्ग (माउण्ट आबू) - किस दुर्ग का निर्माण मेर के मीणाओं से सुरक्षार्थ महाराणा कुम्भा ने करवाया ?
उत्तर – मचाण दुर्ग (सिरोही) - जागीरी किलों का सिरमौर के उपनाम से किस दुर्ग को जाना जाता है ?
उत्तर – कुचामन का दुर्ग - 1857 ई. की क्रांति के समय अंग्रेजों का मुख्य केन्द्र कौनसा दुर्ग था ?
उत्तर – मैग्जीन दुर्ग - हल्दीघाटी युद्ध की रूपरेखा मानसिंह प्रथम व आसफ खां ने किस दुर्ग में बनायी ?
उत्तर – मैग्जीन दुर्ग (अजमेर) - राजस्थान का हृदय की उपाधि किस दुर्ग को दी गई है ?
उत्तर – अजयमेरु दुर्ग (तारागढ़) - अकबर के पुत्र दानियाल एवं शाहजहाँ के पुत्र सूजा का जन्म किस दुर्ग में हुआ ?
उत्तर – मैग्जीन दुर्ग, अजमेर - किस दुर्ग को वर्ष 2007 में एक्सीलेन्स अवॉर्ड मिला ?
उत्तर – अहिछत्रपुर दुर्ग, नागौर - सबसे अधिक देशी आक्रमण झेलने वाला दुर्ग कौनसा है ?
उत्तर – अजयमेरु दुर्ग (तारागढ़) - तारागढ को राजस्थान का जिब्राल्टर या पूर्व का जिब्राल्टर की उपाधि किसने दी ?
उत्तर – विशप हैबर - कौनसा किला जमीन से 1300 फीट की ऊँचाई पर स्थित है ?
उत्तर – तारागढ़ का किला - राजस्थान के किस दुर्ग में ऐसा मंदिर जिसमें कृष्ण के साथ मीराबाई की पूजा होती है ?
उत्तर – आमेर दुर्ग - आमेर की तरफ झांकता किला की उपाधि किस दुर्ग को दी गई है ?
उत्तर – जयगढ़ दुर्ग - 1857 ई. की क्रांति के समय सवाई रामसिंह द्वितीय ने अंग्रेजों को किस किले में शरण दी ?
उत्तर – नाहरगढ़ दुर्ग - मीठडी की पहाड़ी पर कौनसा दुर्ग स्थित है ?
उत्तर – नाहरगढ़ दुर्ग - किस किले में औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह को कैद करके रखा था ?
उत्तर – कांकवाड़ी किला (अलवर) - किस किले का आकार सूप (छाजले) के आकार का था ?
उत्तर – दौसा का किला - किशोरी महल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – लोहागढ़ भरतपुर - अभयसिंह द्वारा निर्मित पत्थरों की बारीक खुदाई व भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध फूल महल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) - आमेर दुर्ग का सबसे प्राचीन महल कौनसा है ? जहाँ पर आमेर के शासकों का राजतिलक होता था ?
उत्तर – कदमी महल - अल्बर्ट हॉल की नींव किसने रखी ?
उत्तर – प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट - किस दुर्ग के परकोटे को कमरकोट की संज्ञा दी गई है ?
उत्तर – सोनारगढ़ - मानसागर झील के बीच खिलते कमल की संज्ञा किस महल को दी गई है ?
उत्तर – जलमहल (जयपुर) - हवामहल का निर्माण किसने व कब करवाया ?
उत्तर – सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 ई. में - कर्नल जेम्स टॉड ने कृष्ण का मुकुट की संजा किस महल को दी ?
उत्तर – हवामहल - शेखावाटी का हवामहल की संज्ञा किस महल को दी गई है ?
उत्तर – खेतड़ी महल झुंझुनू - आर.टी.डी.सी. की होटल लैक पैलेस किस महल में चलती है ?
उत्तर – सिलीसेढ पैलेस (अलवर) - एक थमिया महल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – डूंगरपूर - राजस्थान का ताजमहल या मिनी ताजमहल की संज्ञा किस महल को दी गई है ?
उत्तर – अबली-मीणी का महल (कोटा) - अकाल राहत कार्य में निर्मित राज्य की प्रथम इमारत कौनसी है ?
उत्तर – उम्मेद भवन (जोधपुर) - आमेर के किले में स्थित कदमी महल का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – 1237 में राजदेव - पटवों की हवेली का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – गुमानचन्द बाफना के पाँच पुत्रो ने - 18 वीं सदी में निर्मित सालिम सिंह की हवेली कितने मंजिल की है ?
उत्तर – नौ मंजिला - छ:मंजिली सुराणा हवेली जिसमें 1100 दरवाजे व खिड़कियाँ है वह कहाँ स्थित है ?
उत्तर – चुरु - सोने चांदी की हवेली कहाँ स्थित है ?
उत्तर – महनसर (झुंझुनू) - बीकानेर की हवेलियों में सबसे प्राचीन हवेली कौनसी है व इसका निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – बच्छावतों की हवेली व निर्माण 1593 ई. में कर्णसिंह बच्छावत - पुष्य हवेली (जोधपुर) का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – पुष्करणा रघुनाथमल जोशी - पंसारी की हवेली कहाँ स्थित है ?
उत्तर – श्रीमाधोपुर (सीकर) - मारवाड़ की हवेलियां किस हेतु प्रसिद्ध है ?
उत्तर – पत्थर की जाली व कटाई के लिए - लड़ियों एवं गोयनका की हवेलियों कहाँ की प्रसिद्ध है ?
उत्तर – मण्डावा झुंझुनूं - बीकानेर की हवेलियों में सबसे प्राचीन हवेली कौनसी है ?
उत्तर – बच्छावतों की हवेली - बच्छावतों की हवेली का निर्माण किसने व कब किया ?
उत्तर – कर्णसिंह बच्छावत ने 1593 में - हाथी व लालु नामक दो भाई किस हवेली के शिल्पकार है ?
उत्तर – नथमल की हवेली - जैसलमेर में कौन-कौनसी हवेलियां है ?
उत्तर – नथमल की हवेली, पटवों की व सालिमसिंह की हवेली - सिसोदिया रानी के महल का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर – सवाई जयसिंह द्वितीय - शेखावाटी की स्वर्ण नगरी किसे कहते है ?
उत्तर – नवलगढ़ - विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी कहाँ रखी हुई है ?
बागौर की हवेली (उदयपुर) - नटनी की हवेली कहाँ स्थित है ?
उत्तर – जयपुर - भित्ती चित्रकला हेतु कहाँ की हवेलियाँ प्रसिद्ध है ?
उत्तर – शेखावाटी एवं कोटा की हवेलियाँ - जलमहल (जयपुर) की पांचवी मंजिल क्या कहलाती है ?
उत्तर – चमेली मंजिल - अमीरुद्दौला खां के समय ऊंट की बलि कहाँ देना प्रारम्भ हुई ?
उत्तर – मुबारक महल टोंक - किस महल में करण अर्जुन फिल्म की शूटिंग हुई ?
उत्तर – सरिस्का पैलेस (अलवर) - सबसे अधिक फिल्मों की सूटिंग किस महल में हुई है?
उत्तर – सामोद भवन, जयपुर - महाराव उम्मेदसिंह के शासनकाल में निर्मित चित्रशाला किस चित्र शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है ?
उत्तर -बूंदी चित्रशैली - किस को कोशवर्धन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर – शेरगढ़ दुर्ग (बांरा) - शाहबाद किले का निर्माण किसने व कब करवाया ?
उत्तर – चौहान राजा मुकुटमणि देव ने 1521 ई. में