गुप्त साम्राज्य के महत्वपूर्ण प्रश्न

इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

गुप्त साम्राज्य 

गुप्त साम्राज्य के महत्वपूर्ण प्रश्न

चौथी शताब्दी के प्रारम्भ में पूर्वी भारत में एक नए राजवंश का उदय हुआ जो गुप्त वंश के नाम से जाना जाता है, गुप्त कुषाणों के सामंत थे गुप्त वंश का आदि पुरुष श्री गुप्त था

  • गुप्त वंश के प्रमुख शासक –
    • चंद्रगुप्त प्रथम
    • समुद्रगुप्त
    • चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
    • कुमारगुप्त महेन्द्रादित्य
    • स्कन्दगुप्त

 

गुप्त साम्राज्य के महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त वंश की स्थापना कब की ?
    • उत्तर – 320 ईस्वी में
  2. चंद्रगुप्त प्रथम के बाद गुप्तकाल में कौनसा सम्राट आया ?
    • उत्तर – समुद्रगुप्त
  3. नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक कौन था ?
    • उत्तर – कुमारगुप्त
  4. गुप्तकाल का प्रसिद्ध मंदिर कौनसा है ?
    • उत्तर – देवगढ, का दशावतार मंदिर
  5. शून्य सिद्धांत व दशमलव प्रणाली की खोज किस युग की देन है ?
    • उत्तर – गुप्तकाल की
  6. सितार बजाते अश्वमेधपराक्रम: एवं व्याश्वपराक्रमांक सिक्के किसने चलाए ?
    • उत्तर – समुद्रगुप्त
  7. गुप्तकालीन धातु कला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है ?
    • उत्तर – महरौली का लौह स्तंभ
  8. वे कौनसे गुप्त नरेश है, जिन्होने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया ?
    • उत्तर – समुद्रगुप्त व कुमारगुप्त
  9. गुप्तकाल के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक कौन थे ?
    • उत्तर – धन्वंतरि
  10. “भारत का शेक्सपियर ” किसे बोला गया है?
    • उत्तर – कालिदास
  11. किस गुप्त नरेश के दरबार की शोभा “नवरत्न” थे ?
    • उत्तर – चन्द्रगुप्त- Ⅱ विक्रमादित्य
  12. “पृथ्वी अपनी धुरी पर सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाती है।” यह कथन किसने कहा ?
    • उत्तर – आर्यभट्ट
  13. प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने की ?
    • उत्तर – कवि हरिषेण
  14. गुप्तों की राजकीय भाषा क्या थी ?
    • उत्तर – संस्कृत
  15. गुप्तकाल में प्रांत को कहा जाता था ?
    • उत्तर – भुक्ति
  16. गुप्त काल में किस सम्राट के सबसे अधिक अभिलेख प्राप्त हुए है ?
    • उत्तर – कुमारगुप्त
  17. मयूर आकृति वाली रजत मुद्रा किसने चलायी ?
    • उत्तर – कुमारगुप्त
  18. साहित्यिक कृति कामसूत्र की रचना किसने की ?
    • उत्तर – वात्स्यायन
  19. “संस्कृत का विश्वकोष” किस ग्रन्थ को माना जाता है ?
    • उत्तर – अमरकोष
  20. किस इतिहासकार ने समुद्रगुप्त को “भारतीय नेपोलियन” की संज्ञा दी है?
    • उत्तर – स्मिथ ने
  21. प्रयाग प्रशस्ति मूलतः किसका स्तंभ था ?
    • उत्तर – समुद्रगुप्त का
  22. भारत मे मंदिर निर्माण कला का जन्म हुआ ?
    • उत्तर – गुप्तकाल में
  23. गुप्तकाल में स्वर्ण सिक्के (दीनार) किसने चलाये ?
    • उत्तर – चन्द्रगुप्त
  24. कौनसे शासक को वीणा वादक के रूप में जाना जाता है ?
    • उत्तर – समुद्रगुप्त
  25. गुप्त नरेश चन्द्रगुप्त द्वितीय की दूसरी राजधानी थी ?
    • उत्तर – उज्जैन
  26. किसका प्राचीन भारत के आयुर्वेद शास्त्र  से सम्बन्ध था ?
    • उत्तर – धनवन्तरि, सुश्रुत व चरक
  27. गणित में दशमलव प्रणाली के अविष्कार का श्रेय किस युग को दिया जाता है ?
    • उत्तर – गुप्त युग को
  28. गुप्त काल के सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहाँ से प्राप्त हुआ ?
    • उत्तर – बयाना (भरतपुर)
  29. सती प्रथा का प्रथम अभिलेखीय सन्दर्भ प्राप्त हुआ है ?
    • उत्तर – एरण अभिलेख से
  30. हूणों के आक्रमण से कौनसा राजवंश सबसे अधिक प्रभावित हुआ ?
    • उत्तर – गुप्त राजवंश
  31. गुप्त काल की शासन प्रणाली किस प्रकार की थी ?
    • उत्तर – राजतंत्रात्मक
  32. गुप्तकाल की साहित्यिक कृतियों मेघदूत, ऋतुसंहार, अभिज्ञानशाकुन्तुलम् किसके द्वारा लिखी गई?
    • उत्तर – कालिदास
  33. भारत का नेपोलियन के नाम किसको जाना जाता है?
    • उत्तर – समुद्रगुप्त
  34. समुद्रगुप्त के शासन काल की अवधि क्या थी ?
    • उत्तर – 335 से 375 ईस्वी
  35. अजन्ता की गुफाओं में किन-किन गुफाओं का निर्माण गुप्त काल में हुआ ?
    • उत्तर – गुफा संख्या- 16, 17 व19
  36. प्रारम्भ में गुप्तकाल के सिक्कों का वजन क्या था ?
    • उत्तर – 120 से 121 ग्रेन
  37. गुप्तकाल में सबसे ज्यादा किस धातु के सिक्के जारी हुये ?
    • उत्तर – सोना
  38. गुप्तकाल में भूमि राजस्व किस दर से लिया जाता था ?
    • उत्तर – उपज का छठा भाग
  39. गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था ?
    • उत्तर – कला व स्थापत्य
  40. गुप्तकाल में ‘भाग’ व ‘बलि’ क्या थे?
    • उत्तर – राजस्व के स्रोत

गुप्त साम्राज्य नोट्स 

Leave a Comment