- हर्षवर्धन का शासन काल क्या था ?
उत्तर – 606 ई. से 647 ई.
- हर्षवर्धन के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर – प्रभाकर वर्धन
- हर्षवर्धन के शासन काल में भारत कौनसा चीनी यात्री आया था ?
उत्तर – ह्वेनसांग
- “कन्नौज धार्मिक सभा” की अध्यक्षता किसने की ?
उत्तर – ह्वेनसांग
- “गीत- गोविन्द” का लेखक कौन है ?
उत्तर – जयदेव
- सम्राट हर्ष ने किस बौद्ध धर्म को राज्याश्रय दिया ?
उत्तर – महायान
- हर्षचरित के रचयिता कौन थे ?
उत्तर – बाणभट्ट
- हर्षचरित में किस शासक को हूँ हरण केसरी कहा गया है ?
उत्तर – प्रभाकरवर्धन
- ह्वेनसांग ने भारत में कहाँ बौद्ध धर्माध्ययन किया ?
उत्तर – नालंदा विश्वविद्यालय
- महामोक्ष परिषद का आयोजन कब व कहाँ हुआ ?
उत्तर – 643 ई. में प्रयाग में
- हर्षवर्धन का उपनाम था ?
उत्तर – शिलादित्य
- किस युद्ध में हर्ष की पराजय हुई ?
उत्तर – पुलकेशियन द्वितीय के साथ
- 18 बार अश्वमेघ यज्ञ करने का श्रेय प्राप्त है ?
उत्तर – मयूर शर्मन
- हर्ष का राजकवि कौन था ?
उत्तर – बाणभट्ट
- किन चीनी यात्रियो नेनालन्दा विश्वविद्यालय नही देखा था ?
उत्तर – फाह्यान व चाऊ-जु-कुआ
- प्रारंभिक वर्धन वंशीय शासक किसके सामंत थे ?
उत्तर – गुप्तों के
- वर्धन राजवंश का मूल निवास स्थान था ?
उत्तर – उत्तरप्रदेश
- ह्वेनसांग वर्धन वंशीय शासकों को किस वर्ग का बताता है ?
उत्तर – वैश्य
- हर्षचरित के अनुसार हर्षवर्धन का राज्यारोहण हुआ ?
उत्तर – 606 ई. में
- हर्ष के समकालीन कामरूप का राजा था ?
उत्तर – भास्कर वर्मन
- रत्नावली, प्रियदर्शिका व नागानन्द किसकी रचना है ?
उत्तर – हर्षवर्धन की
- किस बौद्ध भिक्षु ने हर्षवर्धन को बताया कि उसकी बहिन राज्यश्री विंध्याचल के जंगलों में छिपी है ?
उत्तर – दिवाकर मित्र
- सकलोत्तरपथनाथ की उपाधि से किसको जाना जाता है ?
उत्तर – हर्षवर्धन को
- हर्षवर्धन किस के परमभक्त थे ?
उत्तर – भगवान शिव के
- गुप्त वंश के बाद उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया था ?
उत्तर – हर्षवर्धन
- हर्षवर्धन की वल्लभी विजय का वर्णन किस शिलालेख में किया गया है ?
उत्तर – नवसारी ताम्रपत्र शिलालेख
- राजा हर्षवर्धन ने अपनी राजधानी कहाँ से कहाँ स्थानांतरित की ?
उत्तर – थानेसर से कन्नौज
- चालुक्य शासक पुलकेशिन ने हर्ष पर विजय कब प्राप्त की ?
उत्तर – 618 ईस्वी में
- तीर्थ यात्रियों का राजकुमार के नाम से कौन जाना जाता है ?
उत्तर – ह्वेनसांग
- हर्ष ने कौनसी उपाधि ग्रहण की थी ?
उत्तर – परममाहेश्वर
- गुप्तोत्तर काल में कारा शासन क्या था ?
उत्तर – एक प्रकार का भूमि चार्टर
- हर्ष का बौद्ध धर्म की और रुझान किसने किया ?
उत्तर – ह्वेनसांग ने
- भारत का प्रथम ऐतिहासिक ग्रंथ किसे माना जाता है व इसमें किस राज्य का इतिहास है ?
उत्तर – राजतरंगिणी व इसमें कश्मीर राज्य का इतिहास है
- बाणभट्ट हर्षवर्धन का दरबारी कवि था जिसने कौनसी रचनाएं लिखी ?
उत्तर – हर्षचरित व कादंबरी
- “परम सौगात” की उपाधि किसको प्राप्त हुई ?
उत्तर – राज्यवर्धन द्वितीय
- हर्ष के सोने के सिक्के के पृष्ठ भाग पर किसका अंकन है ?
उत्तर – शिव-पार्वती
- ह्वेनसांग के मतानुसार नालन्दा विश्वविद्यालय में कितने विद्यार्थी अध्ययन करते थे ?
उत्तर – 10,000 विद्यार्थी
- हर्षवर्धन ने बौद्ध महासम्मेलन का आयोजन कहाँ किया था ?
उत्तर – प्रयाग
- अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान व लेखक था ?
उत्तर – हर्षवर्धन
- अपनी समृद्धि एवं एश्वर्य के लिए किस प्राचीन नगर को ‘महोदय नगर’ कहा जाता था ?
उत्तर – कान्यकुब्ज (कन्नौज)